आदेगांव समिति सदस्य कई वर्षों से सांप पकड़कर कर रहे समाजसेवा

Snake Catcher

सिवनी। जिले के आदेगाव कस्बे में खेरापति जन कल्याण समिति सदस्य पिछले कई वर्षों से लोगों के घरों निकलने वाले साप को पकड़कर लोगों की मद्द करते हुए समाज सेवा के कार्य में लगे हुए हैं। समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से सांपों को भी पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। बताया गया कि बारिश के समय घरों तथा इलाकों में सांप दिखने की सूचनाएं अधिक मिलती है जिसके बाद समिति सदस्य द्वारा लोगों की मद्द कर साप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाता है।

समिति के सदस्य बिना किसी आर्थिक लाभ के ना केवल आदेगांव बलकि कसबे से सटे लगभग 20 दूर तक के क्षेत्रों में जाकर लोगों की मद्द करते हैं। वन्य जीवो के साथ-साथ मानव जीवन की सुरक्षा करने का यह प्रयास संस्था द्वारा लगातार पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है।

DOWNLOAD