Army Flood Rescue Operation

बाढ़ में फसे सैकड़ों ग्रामीण रेस्क्यू, चंबल पुल पर थम सकता है अवागमन

भिंड। मध्य प्रदेश में निरंतर बारिश के चलते गांधी सागर और कोटा बैराज ओवरफ्लो होने के बाद अब भिंड जिले के अटेर के करीब 8 गांव में बाढ़ के हालात बन गए है। बता दें कि भिंड के ग्राम नावली वृंदावन में करीब 600 से अधिक लोग बाढ़ के पाने में फंसे होने की सूचना के बाद आर्मी, जिला पुलिस बल तथा होमगार्ड की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों को प्रभावित इलाके से सुरिक्षत बाहर निकाला।

जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को रेस्क्यू करने के लिए 4 से 5 वोट लगी हुई है और आर्मी सहित जिला पुलिस बल और होमगार्ड ने मोर्चा संभाला रखा है। इसी बीच चंबल कमिश्नर रेनू तिवारी और चंबल आईजी डीपी गुप्ता भी अटेर पहुंचे और बाढ़ के हालातों का जायजा लिया।

बता दें कि चंबल नदी इस समय खतरे के निशान से करीब 3 मीटर ऊपर बह रही है, जिसके बाद जिला प्रशासन ले भिंड और इटावा को जोड़ने वाले चंबल पुल पर पानी अधिक होने की स्थित में आवागमन थामने का इंतजाम कर रखा है।

DOWNLOAD

Back To Top