ग्वालियर में चेन स्नेचिंग करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

Chain Snatching Case Gwalior

ग्वालियर। जिले में चेन स्नेचिंग (Chain Snatching) करने वाले गिरोह का कंपू थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि चैन स्नेचिंग और लूट की बढ़ती वारदातों के बाद ग्वालियर जिले की पुलिस ने सक्रीयता दिखाते हुए तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 4 सोने की चैन और दो बाइकें जब्त की है।

ग्वालियर एएसपी क्राइम, पंकज पांडे ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कंपू पुलिस को यह सफलता मिली है। बताया गया कि गैंग के आकाश, कृष्णकांत और सौरभ को गिरफ्तार किया गया है जो कि ज्यादातर वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करते थे।

DOWNLOAD