Pali Railway Station

पाली रेलवे स्टेशन पर चलाया स्वच्छता अभियान

उमरिया। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उमरिया जिले के पाली रेलवे स्टेशन (Pali Railway Station) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे स्टाॅफ के साथ समाजसेवी मौजूद रहे जिन्होने श्रमदान कर रेलवे स्टेशन परिसर को स्वच्छ बनाया तथा आगे भी साफ सफाई रखने तथा प्लास्टिक का कम उपयोग करने के लिए लोगों शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुख्य रूप से स्टेशन प्रबंधक एके श्रीवास्तव, चीफ कमर्शियल विरेंद्र सिंह, एमके दुबे, खंड अभियंता कृष्ण गुप्ता, गरुण प्रसाद, यातायात सहायक योगेन्द्र तिवारी, बृजेश सिंह तिवारी, संजय साहू, रवि प्रेमचांदानी तथा श्रवण महोबिया मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top