किसान आंदोलन के समर्थन में उमरिया कांग्रेस ने निकाली रैली

Umaria congress kisan andolan

उमरिया। कृषि कानून के विरोध में उमरिया कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालकर बीजेपी की सरकार का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया जिसके साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। दरअसल कृषि कानून के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के समर्थन में उमरिया कांग्रेस कमेटी ने रैली निकाली।

  • ट्रैक्टर रैली निकालकर बीजेपी सरकार का विरोध किया
  • मध्यप्रदेश राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया
  • किसान आंदोलन का कांग्रेस ने किया समर्थन

इस दौरान पूर्व विधायक अजय सिंह, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सावित्री सिंह, मानपुर जनपद अध्यक्ष राम किशोर चतुर्वेदी, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाॅक कांग्रेस लाल बहादुर सिंह मौजूद रहे।