vishwakarma jayanti

पाली रेलवे कर्मचारियों ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

पाली। उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में विश्वकर्मा जयंती (vishwakarma jayanti) के अवसर पर सीनियर सेक्शन इंजी नियर कार्यालय में रेल पथ कर्मचारियों के सहयोग से भगवान विश्वकर्मा देव की पूजा अर्चना की गई जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यालय प्रमुख अनिरुद्ध पाल ने बताया कि भंडारे में लगभग दो से ढाई हजार लोगों ने प्रसादी ग्रहण की जहां इस दौरान रेल पथ कर्मचारी भी परिवार सहित पूजा में शामिल हुए। कार्यक्रम में सेक्शन इंजीनियर राघवेंद्र तिवारी, अनिरुद्ध पाल, आरडी खरे, सुजीत कुमार, एसराम खाण्डे, सति नारायण वर्मा, बलदेव प्रसाद, सुरेश कुमार, केके तिवारी, ओमकार सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

DOWNLOAD

Back To Top