उमरिया जिले के पाली में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान

Sant Nirankari Foundation

उमरिया। जिले के बीरसिंहपुर पाली में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई की गई। दरअसल बाबा हरदेव सिंह महाराज की 66वीं जयंती के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि देते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा साफ सफाई की गई जबकि मरीजों को फल भी वितरण किए गए।

इस दौरान सुरेन्द्र मोटवानी, विकास इनवति, भगतराम जगवानी,जसवंत सिंह, जय जेठाई, किशन चंद ,अमन मोटवानी, कचंन मोटवानी, कामना जसवानी, लक्ष्मी जगवानी सहित बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।