इंदौर नंदा नगर में श्रीमद् भागवत कथा 28 फरवरी से

Bhagwat Katha

इंदौर। नंदा नगर में यतींद्र वर्मा मित्र मंडल द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन 28 फरवरी से किया जा रहा है। बता दें कि पंडित जितेंद्र पाठक द्वारा भागवत कथा सुनाई जाएगी जिसका समापन 5 मार्च को होगा। वहीं कथा के दौरान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन तथा कलाकारों द्वारा मंचन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कथा के पहले दिन कलश यात्रा आयोजित होगी जिसके बाद दोपहर 2 से शाम 5 तक कथा आयोजन होगा।