Lakhnadon Seoni

कोटवार ने लखनादौन नायब तहसीलदार पर लगाया गंभीर आरोप

सिवनी। जिले के लखनादौन तहसील कार्यालय पहुंचे ग्राम पंचायत जमुआ के कोटवार नरेंद्र झारिया ने लखनादौन नायब तहसीलदार पूजा राय पर सीएम हेल्पलाईन (CM Helpline) पर की गई शिकायत को वापस लेने को लेकर एक कमरे में बंद कर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

नरेश झारिया के अनुसार उसके पिता का देहांत होने के बाद ग्राम पंचायत जमुआ के द्वारा अंत्येष्टि हेतु 5 हजार की शासकीय राशि जो दी जानी थी वह नहीं दी गई। जिसके बाद कोटवार नरेश झारिया ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी और अब नरेश झारिया ने लखनादौन नायब तहसीलदार पर कार्यालय बुलाकर एक कमरे में जमुना सरपंच एवं सचिव की उपस्थिति में शिकायत वापस लिए जाने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। हालंाकि अब देखना होगा कि लखनादौन नायब तहसीलदार पर लगे इस आरेाप के संबंध में अधिकारी का क्या बयान आता है।

DOWNLOAD

Back To Top