भिंड। भिंड़ पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह (Narendra Singh BJP) ने बाढ़ प्रभावित ग्राम टेहनगूर पहुंचकर ग्रामीणों के हालात जाने। वहीं पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को दैनिक उपयोगी सामग्री का भी वितरण किया जबकि शासन द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत राशि मुहैया न कराने पर नाराजगी जताई।
पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने बताया कि प्रशासन की ओर से कोई भी तत्काल मद्द नहीं की गई जबकि पहले भी कई बार ऐसी स्थित बन चुकी है जहां जनप्रतिनिधि ही मौके पर पहुंचकर राहत उपलब्ध कराते हैं। वहीं पूर्व विधायक ने सरकार से जल्द से जल्द पीड़ितों के नुकसान की भरपाई की मांग की।
