गरेठा के शासकीय स्कूल में दो दिनों से नहीं बंटा भोजन

Sironj Govt School Vidisha

सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोज अंतर्गत ग्राम गरेठा के शासकीय माध्यमिक शाला (Garetha Govt School) में भोजन वितरित नहीं करने तथा एमडीएम रजिस्टर में इंट्री नहीं करने का मामला सामने आया है। मीडिया को 6वीं कक्षा के छात्र अनिकेत ने बताया कि कल और आज के दिन भोजन वितरित नहीं किया गया। वहीं दूसरी ओर स्कूल प्रभारी यशपाल राजपूत ने बताया कि खाना बनाने के लिए तीन व्यक्ति है जिनमें से दो की तबियत खराब है जबकि एक कहीं गया हुआ है। वहीं बीते दो दिनों से भोजन वितरित नहीं होने की जानकारी दी गई। बताया गया कि भोजन बनाने वाले नहीं आते हैं तो उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को रखकर भोजन बनावाया जाएगा।

माना जा सकता है कि एक माह के एमडीएम रजिस्टर में पूरी इंट्री कर मध्यान भोजन की राशि निकाल ली जाती है और बच्चों को भोजन नहीं बांटा जाता। हालांकि अब देखना होगा की लापरवहियों के बीच बच्चों को आखिर कब तक भोजन वितरित होना शुरू हो सकेगा।

DOWNLOAD