श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का भोपाल में अधिवेशन आयोजित

Shri Parshuram Sarv Brahman Sangh

भोपाल। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का 23 फरवरी को भोपाल में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित हुआ जिसमें श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ विदिशा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बता दें कि विदिशा महिला जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने भोपाल पहुंचकर श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपनी सहमभागिता निभाई। वहीं इस अधिवेशन के दौरान संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिल हुए सदस्यों का स्वागत तथा सम्मान भी किया।

अधिवेशन में विदिशा से जिला अध्यक्ष सुषमा पाठक, रागिनी मिश्रा, सीमा शर्मा, सुषमा बिरथरे, नेहा शर्मा, नीलम पांडेय, पलक भार्गव, आरती शर्मा, भूपेंद्र पाठक, मनोज पालिया, सुशील शर्मा, राजकुमार शर्मा तथा मनोज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।