आगर-मालवा में किसान सम्मेलन आयोजित, सीएम कमलनाथ हुए शामिल

Kisan Sammelan Agar Malwa

आगर-मालवा – मुख्यमंत्री कमल नाथ आगर-मालवा में 865.72 करोड़ रूपयों की लागत के विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा जय किसान फसल ऋण माफी योजनान्तर्गत आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान जल संसाधन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा, कृषि मंत्री सचिन यादव, मंत्री हर्ष यादव, मंत्री सुरेश पांसे भी मौजूद रहे।