सिंधिया बोले, आपदा के समय मदद् के लिए कूदकर आगे आए सरकारें

jyotiraditya scindia

जावरा। कांग्रेस से पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रतलाम जिले के जावरा पहुचंकर आमजन को संबोधित किया। बता दें कि सिंधिया इन दिनों बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर हैं, जिनके दौरे के दौरान जावरा पहुंचे सिंधिया का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

लोगों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने केंद्र सरकार को घेरे में लेते हुए बताया कि केंद्र के लिए मध्य प्रदेश से 10 हजार करोड़ का प्रस्ताव गया है वहीं पहले मनमोहन सिंह की केंद्र सरकार के समय आपदा कोष से 2 हजार करोड़ दिलाया गया था। सिंधिया बोले कि आपदा का रंग ना भाजपा का होता है ना कांग्रेस का यह जनमानस का होता है, इसलिए सरकार चाहे केंद्र की हो या प्रदेश की कूद कर, जनता की मदद् के लिए आना चाहिए।

DOWNLOAD