अगले तीन माह तक रतलाम से देहरादून जाने वली 6 ट्रेनें रद्द

Ratlam Railway Station

रतलाम। रतलाम से देहरादून की ओर जाने वाले यात्रियों को अगले 3 महीनों तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेलवे ने रतलाम से देहरादून की ओर जाने वाली 6 ट्रेनों को अगले 3 महीने तक रद्द कर दिया है। रतलाम रेलवे डीआरएम ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून स्टेशन और घाट सेक्शन पर ट्रेप को लेकर बड़े सेक्षण पर काम चल रहा है जिसमें करीब 3 महीनों का वक्त लगेगा एसे में 10 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है जिसमें से 6 ट्रेन रतलाम रेल मंडल की है। बताया गया कि रतलाम रेल मंडल में यात्रियों को बढ़ते दबाव को देखते हुए 14 यात्री ट्रेनों में अतिरिक्त कोच बढ़ाए गए हैं इससे यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।