धार। जिले की मानपुर पुलिस पर ग्राम भूरी घाटी के एक परिवार की महिलाओं ने बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। ग्राम भूरी घाटी निवासी निर्मला बाई ने आरोप लगाया कि मानपुर थाना के पुलिसकर्मियों ने उनके घर पहुंचकर धमकी देते हुए दो बाइकों को अपने साथे लेगए बताया गया कि बाइक लेजाने का कारण पुलिसकर्मियों ने नहीं बताया जबकि पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे जिन्होने बदसलूकी भी की। हालांकि ग्रामीणों ने धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की है।
