पीथमपुर के लोगों ने शिवपुरी दोहरे हत्याकांड मामले में सौंपा ज्ञापन

Shivpuri Double Murder

पीथमपुर। धार जिले के पीथमपुर में भीम सेना एवं वाल्मिकी समाज ने तहसीलदार विनोद राठौर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के भावखेड़ी ग्राम में खुले में शौच करने गए दो बच्चों की जातिवाद के चलते हत्या कर दी गई थी जिस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

भीम सेना से डॉ हेमंत कुमार हीरोले ने बताया हमने अपने ज्ञापन में मांग रखी हैकि दोनों आरोपी को सरे आम फांसी पर लटकाया जाए, इसके अलावा एनएसयूआई के जिला महासचिव दिलशाद पटेल ने भी अपने ज्ञापन में आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है जबकि मृतक के परिवार को मुआजवा देने की भी मांग की।

DOWNLOAD