सिंगर कैलाश खेर करेंगे खजुराहो फिल्म महोत्सव की ओपनिंग

Khajuraho Film Festival

खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में 17 दिसम्बर से 23 दिसंबर तक खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Khajuraho Film Festival) का आयोजन होगा जिसकी तैयारियों को लेकर आयोजक राजा बुंदेला द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी गई। बता दें कि इस पांचवेंअं तरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन सत्र के दिन देश के प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर द्वारा ओपनिंग की जाएगी। आयेाजक राजा बुंदेला ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खजुराहो फिल्म महोत्सव में पशु मेले एवं पशुओं से संबंधित फिल्मों का भी प्रदर्शन टपरा टॉकीज के माध्यम से होगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय प्रतिभाओं को अवसर देनेके उद्देश्य से विभिन्न आयोजन भी होंगे। बताया गया कि कार्यक्रम  का उद्घाटन प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा जबकि समापन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल शामिल होंगे।

DOWNLOAD