खजुराहो में गरबा महोत्सव की धूम

Garba Mahotsav Khajuraho

खजुराहो। छतरपुर जिले की पर्यटन नगरी खजुराहो में इन दिनों गरबा महोत्सव की धूम है, पश्चिमी मंदिर समूह के सामने लगातार पांचवे वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नगर के युवाओं बढ़ चढ़कर शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष कविता सिंह, आईएएस स्वप्निल बानखेड़े, थाना प्रभारी रविंद्र बागरी तथा वंदना सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पर्यटक भी मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर एक होटल में भी गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है जिसकी आयोजक नेहा मिश्रा, मेहरून सिद्दीकी है जहां जयपुर से कोरियोग्राफर प्रियंका एवं अंतिमा शामिल हुईं। बताया गया कि अगले वर्ष से बाहरी मंच पर भी गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

DOWNLOAD