Minister Pradeep Jaiswal

शिवराज शासनकाल में बढ़ा दो लाख करोड़ का कर्ज – मंत्री जायसवाल

बालाघाट। मध्य प्रदेश के मंत्री प्रदीप जायसवाल, पूर्व की शिवराज सरकार पर एक कार्यक्रम के दौरान तंज कसते हुए सवालों के घेरे में खड़ा किया। दरअसल बालाघाट के ग्राम नेवरगांव में पंचायत भवन के लोकापर्ण के साथ ही बाल उद्यान व सभा मंच का लोकापर्ण किया। बता दें कि लंबे अंतराल से पंचायत भवन की दरकरार थी, जिसके निर्माण के बाद मंत्री प्रदीप जायसवाल ने लोकर्पण किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जहां एक ओर कमलनाथ सरकार का गुणगान किया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सवालों के घेरे में खड़ा किया।

मंत्री ने बताया कि शिवराज सरकार में सर्वाधिक किसानों की मौत हुई। दिग्विजय सिंह की सरकार के समय 2003 में प्रदेश पर 35 हजार करोड़ का कर्ज था लेकिन भाजपा की शिरवराज सरकार के 15 साल शासनकाल में यह कर्ज 2 लाख 35 हजार करोड़ का हो गया। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि शिवराज सरकार के शासनकाल में ऐसा कौनसा अनोखा काम हुआ कि प्रदेश पर दो लाख करोड़ का कर्ज बढ़ गया।

Back To Top