छपारा में संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Samvida Karamchari

छपारा। मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा पर आज तक अमल नहीं होने के कारण सिवनी जिले के छपारा में संविदा कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। जानकारी दी गई कि सीएम कमलनाथ द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व सरकार बनने पर समस्त संविदा कर्मचारियों को नियमित करने तथा विभिन्न विभाग के निष्कासित कर्मचारियों को बहाल करने की घोषणा की थी जिसको चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था लेकिन आज तक उन घोषणा पर अमल नहीं होने के कारण यह विरोध जताया जा रहा है।

DOWNLOAD