जावरा। रतलाम जिले के जावरा अंतर्गत ग्राम भूतेड़ा में कुछ माह पहले ही बनाया गया पुल अब क्षतिग्रस्त होगया है। बता दें कि मुख्य मार्ग पर सीमेंट कांक्रीट के उपयोग से पुल बनाया गया था लेकिन अब वह क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसके कारण ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी हो रही है जबकि वाहनों को बमुशिकल निकाला जा रहा है। ग्रामीण ने बताया कि विगत चार माह पहले ही निर्माण हुआ था जिसकी शिकायत करने पर ग्राम सरंपच द्वारा आश्वासन मात्र ही दिया जा रहा है। इस मामले में जब ग्राम सरपंच से बात की गई तो सरपंच ने बताया कि अधिक वर्षा के कारण कई बड़े बड़े पुल टूट गए है, फसलें खराब हो चुकी है तो यह तो छोटी पुलिया है। हालांकि ठेकेदार से इस संबंध में बात कर सुधार कार्य कराने की बात कही गई।
