शमशाबाद पहुंचे शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी

Minister Prabhuram Chaudhary

शमशाबाद। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने विदिशा जिले के शमशाबाद पहुंचकर वालीबाॅल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विदिशा विधायक शशांक भार्गव, शमशाबाद विधायक राजश्री सिंह, जिला कलेक्टर केव्ही सिंह, एसपी विनायक वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। अपने संबोधन के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने शमशाबाद से भाजपा विधायक राजश्री सिंह को विधायक निधि से स्मार्ट क्लास बढ़ाने की बात कहते हुए उन्हे बधाई दी तथा मप्र की शिक्षा में गुणवत्ता के सुधार में प्रयास करने की अपील की।

मीडिया से रूबरू हुए मंत्री ने युवाओं को कोई ना कोई खेल में सम्मलित होने की सलाह दी। जबकि दूसरी ओर युवओं की प्रतिभा को निखारकर उन्हे संबंधित खेल में प्रोत्साहित करने की बात कही। विदिशा जिले के कई स्कूल भवन जर्जर स्थिति में होने के सवाल पर मंत्री बोले कि सरकार ने ऐसे स्कूलों के लिए बजट बनाया है जिनको रिपेयर कराया जाएगा जबकि नये भवनों का निर्माण भी कराया जाएगा।

DOWNLOAD