वल्लभ भवन में बैठकर सरकार चला रहे सीएम, यह प्रदेश का दुर्भाग्य: सांसद शर्मा

MP Vishnu Datt Sharma

खजुराहो। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत खजुराहो में संकल्प  यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सांसद विष्णुदत्त शर्मा (Vishnu Datt Sharma) शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक ग्राम राजगढ़ से रंनगवा तक गांधी संकल्प यात्रा काआयोजन  किया जा रहा है जिसके तहत प्रत्येक ग्राम में जाकर स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को संकल्प दिलाने के साथ ही ग्राम स्वराज तथा गांव को साफ स्वच्छ रखने, शौचालयों का उपयोग करने, इत्यादि आदि की समझाइश दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नीतियों को सांसद विष्णुदत्त शर्मा तथा भाजपा जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया ने जमकर कोसा।

DOWNLOAD