पटवारी को थप्पड़ मारने का बयान, बड़ामलहरा विधायक के खिलाफ उतारा संघ

chhatarpur patwari sangh p

छतरपुर। जिले के बड़ामलहरा से बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने पटवारी को लापरवाही बरतने पर थप्पड़ मारने का बयान देना भारी पड़ा है। इस बयान के बाद जिला पटवारी संघ ने अब बीजेपी विधायक के खिलाफ विरोध जताते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन कया जबकि सीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांफी मंगाने की बात कही है।

  • पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • बीजेपी विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी का विरोध
  • कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा गया ज्ञापन
  • विधायक को मांफी मांगनी चाहिएः संघ

प्रांतीय संगठन मंत्री, पटवारी संघ ने बताया कि एक कृषक की शिकायत पर विधायक द्वारा खुलेआम थप्पड़ मारने की बात कही गई थी जो कि अपमान स्वरूप है जिसके चलते विधायक को माफी मांगने की आवाज़ उठाई जा रही है।