हफ्ता बसूली करने वाले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

Police ne nikala julus

छतरपुर। नगर में व्यापारियों से हफ्ता बसूली करने तथा फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को छतरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है। बता दे कुछ दिन पहले व्यापारी राकेश अग्रवाल के साथ लूट का प्रयास किया गया था।

थाना प्रभारी अरविद्र दांगी के नेतृत्व में कोतवाली थाना पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ने में सफ़लता प्राप्त की है। जिसके बाद आरोपियों का गल्ला मंडी से चैक बाजार तक जुलूस निकाला गया। बता दें आरोंपियों के कब्जे से कट्टा और कारतूस भी बरामद किया गया है और फिल्हाल दोनों को न्यायालय में प्रस्तुति किया गया।