छतरपुर के मड़वा में छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या

rape case

छतरपुर। जिले के ग्राम मड़वा में एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ से तंग युवती ने पहले भी युवक के घर शिकायत की थी लेकिन उसके बाद भी युवक के परिजनों द्वारा कोई सख्ती नहीं बरतने पर युवती परेशान थी जिसके बाद युवती ने आखिकर गांव के ही एक कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बता दें कि लवकुशनगर के मड़वा गांव का यह मामला है। वहीं शिकायत मिलने क बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।