छतरपुर SP ऑफिस के बाहर आत्महत्या का प्रयास, 90 प्रतिशत झुलसा युवक

Man Try to Suicide

छतरपुर। छतरपुर में एक युवक ने प्रताड़ना से तंग एसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। दरअसल कन्हैया लाल अग्रवाल नामक युवक सरानी दरवाजा का निवासी है जिसने चोरे का आरोप लगाए जाने को लेकर प्रताड़ितहोकर सिटी कोतवाली में आवेदन दिया था लेकिन सुनवाई ना होने पर युवक ने  मजबूरन छतरपुर एसपी आॅफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाकर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक जानकारी मिली है कि युवक लगभग 90 प्रतिशत आग के कारण झुलस गया है जिसका गंभीर अवस्था में उपचार जारी है।