69 Lakh Rupee Seized

कार से मिले 69 लाख रूपए, ग्यारसपुर पुलिस ने की कार्यवाही

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर थाना पुलिस ने एक कार से लगभग 69 लाख रूपए जब्त किए है। ग्यारसपुर थाना प्रभारी बृजेश भार्गव ने बताया कि टाटा सफारी कार से लगभग 69 लाख रूपयों की राशि एक काले सूटकेश से जब्त की गई है। बताया गया कि पुलिस कंट्रोल रूम से एक संदिग्द्ध कार की सूचना मिली थी जिसके बाद ग्यारसपुर में चैकिंग लगाई गई जिस दौरान एक कार को रोका गया औरा सूटकेश में रखी लगभग 69 लाख रूपयों की राशि को जब्त किया गया।

बताया गया कि इंद्रमणि प्रसाद तिवारी से जबत राशि के संबंध में दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास से कोई वैद्य दस्तावेज नहीं मिले जिसके बाद राशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया गया। प्राथमिक जानकारी मिली है कि इंद्रमणि प्रसाद तिवारी पीएचई विभाग से रिटायर ईई है जो कि रीवा से भोपाल की ओर जा रहे थे। वहीं कार में उनके साथ उनकी पत्नी तथा बेटी भी सवार थीं।

DOWNLOAD

 

Back To Top