Gyaraspur Hospital

ग्यारसपुर में टीवी की जांच रिपोर्ट के लिए भटक रही महिला

ग्यारसपुर। विदिशा जिले के ग्यारसपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ा हुआ है जहां मरीजों के कई देर लाइन में लगे होने के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है तो वहीं जांच रिपोट लेने के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ रहा है।

बता दें कि डॉक्टर बीपी शर्मा के भरोसे ही ग्यारसपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है, जिनके भी बीच बीच में चले जाने से मरीज कतार में खड़े रहते हैं। मरीज का कहना था कि लगभग एक घंटे बैठने के बाद भी डाॅक्टर का कुछ अता पता ही नहीं है। ज्ञानबाई ने बताया कि उन्हे टीवी है लेकिन विगत 6 दिनों से डाॅक्टर यहां वहां की बातें कर जांच रिपोर्ट नहीं दे रहे है जिसके कारण उनके इलाज में भी देरी हो रही है। जानकारी दी गई निजी क्लीनिक से दवाई खरीदने के लिए पर्चा दे दिया जाता है।

DOWNLOAD

Back To Top