सीएम रिलीफ फंड में विदिशा के राकेश शर्मा ने सौंपा 50 हजार का चेक

Vidisha Rakesh Sharma

विदिशा। कोरोना वारयस से लड़ाई लड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश की जनता से मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई है जिसके तहत विदिशा नेशनल कैप्सूल के एमडी राकेश शर्मा ने 50 हजार रूपयों का चेक जिला कलेक्टर पंकज जैन को सौंपा। कम्पनी एमडी राकेश शर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से सीएम रिलीफ फंड में सहयता राशि का चैक सौंपा गया है।