Umaria Hospital

उमरिया में महिला ने स्वयं को आग के हवाले किया, उपचार के दौरान मौत

उमरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत, ग्राम क्योलरी में एक नवविवाहित महिला द्वारा स्वयं को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है वहीं उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई है। दरअसल ग्राम क्योलरी निवासी फूलाबाई बैगा ने पारिवारिक विवाद के चलते स्वयं को आग लगाई है जिसके बाद घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल लेजाकर भतर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। डियूटी डॉक्टर ऋचा गुप्ता ने बताया कि 90 प्रतिशत तक जली थी जिनकी उपचार के दोरान मृत्यु हो गई वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया। हालांकि पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

DOWNLOAD

Back To Top