ईरान के नागरिक सागर में गिरफ्तार, तेलंगना में की थी ठगी

Iran People Arrested in Sagar

देवरी। सागर जिले की महाराजपुर पुलिस ने लगभग 6 ईरान के नागरिकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल तेलंगाना स्टेट से ठगी के आरोपी निकलने की सूचना पर देवरी महाराजपुर थाना पुलिस ने तीतरपानी टोल टैक्स पर नाकाबंदी की, जिसके बाद कार को रोककर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपी विदेशी होने के कारण विशेष सुरक्षा में रखे गए जिसके बाद उन्हे न्यायालय में पेश कर तेलंगना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी ईरान की राजधानी तहरान निवासी बताया जा रहे है जो कि अगस्त माह में भारत आए हुए थे। जिनके द्वारा विगत 10 अक्टूबर को तेलंगना राज्य में लगभग 60 हजार रूपयों की ठगी की थी।

DOWNLOAD