मंत्री गोपाल भार्गव के निज निवास से अतिक्रमण हटाया गया

Gopal Bhargava gadhakota

सागर। कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव के गढ़ाकोटा स्थित निज निवास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। बता दें कि गोपाल भार्गव के निवास के सामने सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया था जिसे नगर पालिका अमला द्वारा जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा गया। वहीं इस कार्रवाई को देखने स्थानीय लोगों की भीड़ भी पहुंची।