सतना जिपं उपाध्यक्ष रश्मि सिंह का मनाया जन्मदिन

Rashmi Singh Satna

सतना। जिला पंचायत उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेत्री डॉ रश्मि सिंह का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया वहीं इस दौरान उपाध्यक्ष रश्मि सिंह ने आमजन से संवाद भी स्थापित किया। रश्मि सिंह की ईमानदार छवि और कार्य करने की सक्रियता के चलते लोग उनके कार्य से काफी प्रभावित हैं यही वजह है कि सतना जिले की नागौद विधानसभा सहित भटनवारा, पोंडी पतौरा, अमदरी, मानिकपुर आदि ग्रामो के लोगों ने जिला पंचायत उपाध्यक्ष रश्मि सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया जिसमें ग्रामीण महिलाओं के साथ स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।