शिवपुरी के बैराड़ में पटाखे बनाते समय हुआ धमाका

blast during crackers making

बैराड़। शिवपुरी जिले में पटाखे बनाते समय हुए धमाके के कारण एक ही परिवारके तीन लो ग घायल हुए हैं। दरअसल शिवपुरी जिले के बैराड़ के वार्ड 10 में पटाखे बनाते समय हुए धमाका में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए है जिसमें पति पत्नी तथा एक बच्चा शामिल है। घटना के बाद सभी घायलों को शिवपुरी जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां एक घायल व्यक्ति की हालत गंभीर है। हालांकि बैराड़ थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर बड़ी मात्रा में पटाखे बनाने की सामग्री के साथ बने हुए पटाखे भी बरामद किए।