शिवपुरी में रिश्वत लेते पकड़ाया जनपद पंचायत सहायक यंत्री

Shivpuri Janpad Panchayat

शिवपुरी। कोलारस जनपद पंचायत के सहायक यंत्री को लोकायुक्त टीम ने 8 हजाररूप यों की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बता दें कि सरपंच पति से आंगनवाड़ी भवन के सत्यापन को लेकर रिश्वत की मांग की गई थी जिसकी शिकायत मिलने के बाद ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने शिवपुरी पहुंचकर सहायक यंत्री हरिनारायण पंडोलिया को रिश्वत के 8 हजार रूपए लेते हुए पकड़ा है।

लोकायुक्त अधिकारी, कविंद्र सिंह ने बताया कि दीपक शिवहरे की पत्नी सरपंच है जिनके ग्राम बागरोद में आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत किया गया था जिसके निर्माण के लिए दूसरी किस्त जारी होनी थी, वहीं मूल्याकन के सत्यापन तथा मांग पत्र परहस्ताक्षर करने के लिए जनपद पंचायत के सहायक यंत्री द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी जिसके बाद 8 हजार की रिश्वत लेते सहयाक यंत्री हरिनारायण पंडोलिया को पकड़ा गया।

DOWNLOAD