शाहपुर में स्वयं सेवकों का पथ संचलन आयोजित

RSS Path Sanchalan

शाहपुर। बैतूल जिले के शाहपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलनआयोजित  हुआ। सर पर काली टोपी हाथों में लाठी और कदम से कदम मिलाते हुए ओजस्वी धुनों पर स्वयं सेवक नगर भ्रमण पर निकले जिनहे देखने लोगों की भीड़ एकजुट हुई जबकि कई जगहों पर फूल बरसाकर लोगों ने स्वागत भी किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचार प्रमुख आकाश गुप्ता ने बताया कि सभी स्वयंसेवक शाहपुर में एकत्रित हुए जिसके बाद ध्वज वंदन और प्रार्थना की गई और फिर ठाकुर मोहल्ला, पटेल चौक, राम मंदिर चौक, होली चौक, गणेश चौक, दुर्गा चौक, बड़ चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए यह पथ संचलन निकाला गया।

DOWNLOAD