समाजसेवियों को प्रेरित करने सांसद दुर्गादास उइके ने भेंट कीं भागवत गीता

betul MP Durgadas Uikey

बैतूल। भाजपा सांसद दुर्गादास उइके इन दिनों बैतूल में कोरोना के कर्मवीरों को श्रीमद भागवत गीता भेंट कर कर्म के प्रति उत्साहित कर रहे है। भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने भारतीय स्टेट बैंक के कार्यालय पहुंचकर बैंक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्थाओं की सराहना की। वहीं समाजसेवियों सहित कर्मचारियों का सांसद ने सम्मान भी किया।

भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने बताया कि बैतूल एवं बैंक 25 शाखाओं द्वारा कोरोना आपदा के समय में अपने निवेशकों/ खाताधारकों को सराहनीय और प्रशंसनीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं । इस आपदा के दौरान बैंक प्रबंधकों के द्वारा शासन के संपूर्ण मापदंडों का विधिवत पालन करते हुए जमीनी स्तर पर तालमेल बना कर सहयोग कर रहे हैं । जिससे हमारे निवेशकों/खाताधारकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। सभी बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों का इस आपदा के समय में जो साहस और सोशल डिस्टेंस को ध्यान रखते हुए उत्तम ग्राहक सेवा भी दी जा रही हैं । सभी पोस्ट आफिस, बैंककर्मचारी, कियोस्क संचालक, सभी धन्यवाद के पात्र है ।

इस सराहनीय कार्य के लिए स्टेट बैंक शाखा बैतूल के क्षेत्रीय प्रबंधक हरप्रित सिंह छाबरा एवं मुख्य प्रबंधक सुबोध कुमार सिंह को प्रशंसा पत्र,एवं समस्त स्टाफ़ को श्रीमद्भागवतगीता देकर सम्मानित किया, उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं कि वे अपना सहयोग अपने ग्राहकों को इसी तरह पहुंचाते रहेंगे । सांसद ने कहा कि मैं सभी बैंक कर्मचारियों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ।