जावरा – रतलाम जिले के ढोढर पुलिस पर लगभग 10 माह पले गाड़ी चढ़ाकर हमला कर भागने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरप्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह तस्कर कार में अवैध डोडा चुरा भरकर ले जा रहे थेजिन्हो रा स्ते में पुलिस द्वारा रोकने पर तस्कारों द्वारा हमला कर दिया गया था। जावरा सीएसपी आगम जैन ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मामले में आरोपी साजिद को गिरफ्तार कर लिया है जो कि जनवरी से ही फरार चल रहा था। जानकारी दी गई कि पहले 44 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया था, हालांकि अब आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछाताछ की जाएगी।
रतलाम की ढोढर पुलिस पर हमला करने वाला तस्कर गिरफ्तार

