Deepotsav 2019

स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल विदिशा में मना दीपोत्सव

विदिशा – स्प्रिंगफील्ड वर्ल्ड स्कूल में दीपोत्सव बड़े धूम-धाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ मे स्कूल चेयरमैन योगेन्द्र सिंह राणा, डायरेक्टर करण प्रताप सिंह राणा, डायरेक्टर मीनल राणा द्वारादीप प्रज्जवलन किया गया जिसके बाद स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा राम भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में दीपक नृत्य की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। इस अवसर पर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मणजी एवं हनुमान जी की वेशभूषा पहनकर बच्चे मंच पर पहुंचे जिसके बाद झांकी निकाली गई, वहीं राम दरवार की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के समापन पर चेयरमेन योगेन्द्र सिंह राणा तथा प्राचार्य विजय तिवारी ने सभी षिक्षकों एवं विद्यार्थिंयों को दीपावली की शुभकामनाएं।

Back To Top