ek diya shahido ke naam

एक दिया शहीदों के नाम जलाकर दी श्रद्धांजलि

विदिशा। दीपवली के दिन एक दिया शहीदों के नाम जलाकर देश के कई हिस्सों में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में विदिशा के रीठा फाटक निवासी एडवोकेट हरिओम शर्मा की पुत्री नैनसी शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रंगोलीबना कर देश के वीर शहीदों की याद में एक दीपक जलाकर उन्हे नमन् किया। कक्षा 11वीं छात्रा नेनसी शर्मा ने दीपावली पर वीर शहीदों को याद कर उनके नाम एक दीपक जलाकर, शहीदों के परिवार का मनोवल बढ़ाने की अपील की।

वहीं दूसरी ओर राजस्थान के पाली जिला अंतर्गत मारवड़ जंक्शन में भी भाजपा युवा मोर्चा एवं एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने एक दिया शहीदों के नाम जलाकर वीर शहीदों को नमन किया। जबकि देश की सुरक्षा में बाॅर्डरों पर तैनात जवनों को सलाम किया। वहीं इस दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष भी लगाए।

DOWNLOAD

Back To Top