नीमच में हई ड्रग्ज नष्ट की कार्रवाई, फिर नागदा पहुंचे आईजी जयदीप प्रसाद

IG Jaydeep Prasad

नागदा। मप्र के सभी जीआरपी थानों में जब्त की गई ड्रग्ज के नष्ट करने के लिए आईजी जयदीप प्रसाद की अध्यक्ष में टीम गठित की गई जिनके द्वारा नीमच पहुंचकर ड्रग्ज को नष्ट कराया गया। वहीं उज्जैन जिले के नागदा जीआरपी थाने का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी जयदीप प्रसाद ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि मध्य प्रदेश के सभी जीआरपी थानों में रखी जब्ती की ड्रग्ज को नीमच की विक्रम सीमेंट पहुंचकर नष्ट कराया गया है। जानकारी दी गई कि एनडीपीएस एक्ट के तहत जीआरपी थानों में यह जब्ती की ड्रग्ज कई समय से रखी हुई थी जिनको नीमच में नष्ट कराया गया।