खाचरौद पहुंचे सांसद अनिल फिरोजिया, फसलों का जायजा लिया

MP Anil Firojiya

नागदा। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया नागदा-खाचरौद विधानसभा में खराब हुई फसलों का जायजा लेने सहित ग्रामणों से चर्चा करने पहुंचे, जिस दौरान किसानों ने बीते साल की भी बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत भी की। इस दौरे में सांसद के साथ भाजपा नेता सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

  • किसानों की फसल हुई खराब, सांसद ने लिया जायजा
  • उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने लिया जायजा
  • किसानों के प्रति संवेदनशील है मोदी सारकारः सांसद
  • सांसद फिरोजिया बोले- घबराएं नहीं किसानों

वहीं बेडावनीया में किसानों ने ग्राम चैपाल के दौरान हाथों में फसल लेकर सांसद के पास पहुंचे और अपनी समस्या सुनाई जबकि पिछला बिमा भी नहीं मिलने की शिकायत की। हालांकि सांसद ने किसानों को नहीं घबराने की बात कही, जबकि मोदी सरकार किसानों के प्रति संवेदनशील बताया।