कमलनाथ बोले, सौदे से बनी है बीजेपी सरकार

Former CM kamalnath

उज्जैन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। बता दें कि जिले के कांग्रेस नेताओं सहित कांग्रेस विधायक भी सीएम कमलनाथ के साथ बाबा महाकाल के दर्शन तथा पूजन अर्चना करने पहुंचे।

  • बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ
  • शिवराज सरकार का सौदे से मंत्रिमंडल बनाः कमलनाथ

मीडिया से रूबरू हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताया कि मध्य प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहने के लिए बाबा महाकाल से प्रार्थना की गई। वही बीजेपी पर तंज कसते हुए कमलनाथ बोले कि सौदे से ही सरकार बनी, सौदे से मंत्रीमंडल बना और सौदे से ही विभाग का शिवराज सरकार द्वारा बंटवारा किया जा रहा है।