जबलपुर में दो लोगों पर प्राणघात हमला, एक की मौत

Jabalpur

जबलपुर। दो लोगों पर चाकुओं से हमला होने की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि आॅटो चालक सारिक और उसके एक साथी पर लगभग चार लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें चालक की मौत हो चुकी है जबकि साथी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची हनुमानताल थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

  • चार युवकों ने चाकुओं से किया हमला
  • आॅटो चालक और साथी पर हुआ हमला
  • ड्रायवार की मौत, साथी हुआ घायल

बताया जा रहा है कि हमलावरों के साथ मृतक का पुराना विवाद चला रहा था जिसके चलते बीति रात सारिक नामक को मौत के घात उतार दिया गया। हालांकि नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।