फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, नागदा रेलवे पुलिस को सफलता

Fake RPF policeman

उज्जैन। जिले के नागदा में रेलवे पुलिस ने एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। दरअसल नागदा जीआरपी तथा आरपीएफ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर बांद्रा ट्रेन में सवार एक वर्दी पहने शख्स को पकड़कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ट्रेन में सफर करता है। वहीं पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की जिसने बताया कि जयपुर के एक व्यक्ति द्वारा तीन लाख रूपए लेकर आरपीएफ में नौकरी लगवाने की बात कही, जबकि पुलिस ने बताया कि आरपीएफ में भर्ती के लिए पहले 9 महिने की ट्रेनिंग होती है और फिर पोस्टिंग की जाती है।