हिंदू नेता के घर पर पथराव, उज्जैन कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

Ujjain Hindu Mahasabha

नागदा। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीष सिंह चैहान के जयसिंहपुर स्थित निवास पर अज्ञात बदमाशों द्वारा पथराव किए जाने के विरोध में उज्जैन जिले के नागदा में संगठन कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • अखिल भारत हिंदू महासभा ने सौंपा ज्ञापन
  • प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के घर पर हुआ हमला
  • जयसिंहपुर स्थित निवास पर हुआ है पथराव
  • 24 घंटे के अंदर हो आरोपियों पर कार्रवाईः कार्यकर्ता

हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस अधीक्षक के नाम हेडक्वार्टर डीएसपी अरविंद तिवारी को ज्ञापन सौंपते बताया कि बीते दिनों महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष पर आत्मघाती हमला होने सहित वाहन के साथ तोड़फोड़ की गई जिसके चलते आरोपियों पर 24 घंटे में कार्रवाई की मांग की गई।