Minister Pradhuman Singh

नाली का कचरा साफ करते दिखे मंत्री, बोले जिन्होने सफाई नहीं की वो शहर से होंगे बाहर

शिवपुरी। मध्य प्रदेश मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शिवपुरी पहुंचकर सफाई अभियान चलाया जिसके तहत नए बस स्टेंड मार्ग पर नाली की सफाई कर मंत्री तोमर ने स्वच्छता का संदेश दिया। बता दें कि शिवपुरी नगर पालिका कांग्रेस शासित है जबकि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को शिवपुरी जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है, जहां दौरे पर पहुंचे मंत्री ने साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई तथा प्रशासन को स्वच्छता रखने की हिदायत दी।

मीडिया से रूबरू हुए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि वह किसी भी आलोचना के लिए नही आए हैं बल्कि शिवपुरी की जनता के साथ प्रभारी मंत्री के रूप में उनका भी  कर्तव्य है कि शहर स्वच्छ हो प्रदूषण मुक्त हो, वहीं प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिनहोने सफाई नहीं की वह शहर से बाहर होंगे।

DOWNLOAD

Back To Top