Vidisha RTO Girijesh Verma

विदिशा आरटीओ पहुंचे शमशाबाद, वाहनों की धर पकड़ की

शमशाबाद। शमशाबाद पहुंचे आरटीओ अधिकारी गिरिजेश वर्मा ने बिना परमिट और बिना टेक्स जमा किए चल रहे वाहनों को रोककर जब्त किया है। अधिकारी गिरिजेश वर्मा ने बताया कि लगभग 6 स्कूल वाहन बिना परमिट के संचालित किए जा रहे थे जिन्हे थाना में खड़ा कराया गया जबकि टैक्स बकाया मामले में एक जेसीबी, बोरवेल और ट्रक को पकड़ा गया है। जानकारी दी गई कि वाहनों की फिटनेस भी सही नहीं थी, और यह कार्रवाई पूरे जिले भर में निरंतर चल रही है।

लगभग 10 गाड़ियों पर की कार्यवाही
बिना परमिट के दौड़ रहे थे वाहन: आरटीओ
जेसीबी, बोरवेल और ट्रक को भी रोका: आरटीओ

DOWNLOAD

 

Back To Top